रोटरी अवार्ड सेरेमनी रायपुर में रोटरी क्लब शहडोल का किया गया सम्मान
Junaid Khan - शहडोल। रोटरी डिस्ट्रिक्ट क्लब 3261 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर श्री अमित जायसवाल और उनकी टीम के द्वारा दिनांक 7 जून 2026 को रायपुर छत्तीसगढ़ के होटल बेबीलोन में डिस्ट्रिक्ट अवार्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया था जिसमें जिला के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्लबो के द्वारा वर्षभर किए गए उल्लेखनीय कार्यों हेतु क्लब के पदाधिकारियो का सम्मान किया जाता है डिस्ट्रिक्ट क्लब 3261 में संपूर्ण छत्तीसगढ़ के अलावा मध्य प्रदेश और उड़ीसा राज्य के क्लब सम्मिलित हैं उक्त डिस्ट्रिक्ट अवार्ड सेरेमनी में रोटरी क्लब शहडोल के अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता, सचिव विनोद प्रधान, कोषाध्यक्ष रविशंकर पाठक एवं पास्ट प्रेसिडेंट प्रकाश जायसवाल सम्मिलित हुए थे। कार्यक्रम में रोटरी क्लब शहडोल के द्वारा विशाल मेडिकल कैंप राहत के कार्यों की प्रशंसा की गई थी तथा इस हेतु रोटरी क्लब शहडोल को प्रतीक चिन्ह के द्वारा क्लब के पदाधिकारी को सम्मानित किया गया था साथ ही क्लब के अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार गुप्ता को डायनेमिक प्रेसिडेन्ट आवार्ड से भी सम्मानित किया गया हैं उक्त कार्यक्रम में असिस्टेंट गवर्नर श्री विजय दुबे तथा पास्ट प्रेसिडेन्ट अजय विजरा को जो कि डिस्ट्रिक्ट डिजीज प्रीवेंशन एंड ट्रीटमेंट कमेटी को - चेयरमैन को उनके उल्लेखनीय कार्यों एवं सहयोग हेतु प्रतीक चिन्ह के साथ सम्मानित किया गया था उल्लेखनीय है कि रोटरी क्लब शहडोल वर्ष भर समाज सेवा एवं मानवीय सेवा के कार्यो को लगातार करता आ रहा हैं। जिसके अंतर्गत वृक्षारोपण ठंण्ड में गरीब एवं बेसाहारा लोगो को गर्म कपडो का वितरण, ब्लड डोनेशन, नि:शुल्क शव वाहन, जिला चिकित्सालय में प्याउ आदि मानवीय सेवा के कार्यो को निरंतर किता हैं जिसमें क्लब के सभी रोटेरियन साथी शतत् सहयोग करते है । डिस्ट्रिक्ट अवार्ड सेरेमनी रायपुर में क्लब के कार्यो की प्रशंसा हेतु क्लब के अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार गुप्ता ने रोटेरियन साथियों को बधाई एवं शुभकामनाए प्रेषित किया हैं।
