पार्षद ने पल्स पोलियो अभियान के तहत बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक
Junaid Khan - शहडोल। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत घरौला मोहल्ला, वार्ड क्रमांक 19 में पार्षद ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपने 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं, ताकि उन्हें पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके। पार्षद ने कहा कि "दो बूंद जिंदगी की" हर बच्चे का अधिकार है। पोलियो मुक्त भारत को बनाए रखने के लिए प्रत्येक परिवार का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने सभी नागरिकों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा अपने आसपास के सभी बच्चों तक पोलियो की खुराक पहुंचाने में सहयोग करने का आग्रह किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे और अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।
