राज्य स्तरीय वार्षिक ब्लैक बेल्ट प्रशिक्षक सेमिनार सम्पन्न
Junaid Khan - शहडोल। इंडियन कराते के राष्ट्रीय महासचिव व मध्यप्रदेश स्पोर्ट्स कराते एसोसिएशन के अध्यक्ष हांशी राजेंद्र सिंह तोमर नें जानकारी देते हुए बताया की दो दिवसीय राज्य स्तरीय ब्लैक बेल्ट प्रशिक्षण शिविर सेंट्रल एकेडमी स्कूल शहडोल में आयोजित हुई जिसमें मुख्य प्रशिक्षक मास्टर हंसी राजेंद्र सिंह तोमर द्वारा आयोजित किया गया इस प्रशिक्षण में शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, मंडला, बालाघाट,लगभग 100 ब्लैक बेल्ट खिलाड़ी शामिल है जिसमे 30 खिलाड़ियों ने ब्लैक बेल्ट मास्टर डिग्री की उपाधि प्राप्त की साथ राष्ट्रीय कराते फेडरेसन द्वारा 6 ब्लैक डिप्लोमा प्रदान किया गया। साथ हीं सहायक प्रशिक्षक अजय चौधरी की भूमिका रही। विद्यालाय के संचालक संजय मिश्रा का विशेष योगदान और सहयोग रहा। साथ ही इंडियन कराते जिला शहडोल के अध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा, सचिव रामकिशोर चौराशिया, जिला कराते संघ अनूपपुर के सचिव किशोर साकेत नें आयोजन समिति मे अपना सराहनीय योगदान दिया।


