भाजपा संगठन विस्तार,शहडोल में महिला शक्ति को मिली कमान, शीर्ष नेतृत्व के फैसले से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

भाजपा संगठन विस्तार,शहडोल में महिला शक्ति को मिली कमान, शीर्ष नेतृत्व के फैसले से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह 


Junaid Khan - शहडोल। भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश द्वारा संगठन विस्तार और आगामी सांगठनिक रणनीतियों को धार देने की दिशा में एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने संगठन में नए प्राण फूंकने और जमीनी पकड़ मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेश महिला मोर्चा के अंतर्गत 21 जिलों में नए जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। शीर्ष नेतृत्व के इस अत्यंत सूझबूझ भरे और दूरदर्शी निर्णय के तहत शहडोल जिले की कमान वरिष्ठ व जुझारू नेत्री नीलम चतुर्वेदी को सौंपी गई है। उन्हें शहडोल जिला महिला मोर्चा का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राजनीतिक पंडितों का मानना है कि प्रदेश संगठन का यह फैसला जिले में आधी आबादी के बीच पार्टी की पैठ को अभूतपूर्व रूप से मजबूत करेगा। शीर्ष नेतृत्व का यह कदम न केवल प्रशासनिक रूप से सांगठनिक ढांचे को चुस्त-दुरुस्त बनाने वाला है, बल्कि चुनावी समीकरणों के लिहाज से भी एक सटीक मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है। जैसे ही नीलम चतुर्वेदी की नियुक्ति की आधिकारिक सूची जारी हुई, पूरे शहडोल संभाग सहित जिला भाजपा कार्यालय में मानो उत्सव का माहौल बन गया। नियुक्ति की खबर मिलते ही भाजपा कार्यालय और निष्ठावान कार्यकर्ताओं में खुशी की जबरदस्त लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रदेश नेतृत्व के इस फैसले का पुरजोर स्वागत किया। स्थानीय राजनीतिक गलियारों में इस बात की जमकर सराहना हो रही है कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और स्थानीय संगठन ने एक अत्यंत कर्मठ, योग्य और जमीनी धरातल पर काम करने वाली महिला कार्यकर्ता की प्रतिभा को पहचान कर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि नीलम चतुर्वेदी के नेतृत्व में शहडोल महिला मोर्चा एक नई ऊर्जा के साथ उभरेगा और संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभाएगा। इस ऐतिहासिक और ऊर्जावान फैसले के लिए जिले के समस्त पदाधिकारियों ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

Previous Post Next Post