GM बी.के. जेना के रक्तदान से प्रेरित हुए कर्मचारी,धनपुरी में लगा रक्तदान शिविर
Junaid Khan - शहडोल। धनपुरी विश्व रक्तदाता दिवस पर सोमवार को SECL सोहागपुर क्षेत्र केन्द्रीय चिकित्सालय, धनपुरी में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मानवता की मिसाल पेश की। शिविर का शुभारंभ सोहागपुर क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री बी. के. जेना ने स्वयं रक्तदान कर किया। GM साहब के इस प्रेरणादायी कदम से प्रेरित होकर बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी रक्तदान के लिए आगे आए। रामपुर बटुरा OCM से खान प्रबंधक अर्जुन जोडे, प्रदीप जैन, पी. सेन गुप्ता, दिलीप त्रिपाठी, राकेश कुमार गुप्ता - वर्कमैन इंस्पेक्टर, रामपुर बटुरा ओसीयम आदित्य बंसल, भागवत पांडेय, के. डी .पाण्डेय मनीष. व अन्य जगह से ओमकार द्विवेदी, अमरजीत सिंह, अजय द्विवेदी, अंकुर डोहरे, विकाश पांडेय, परमानन्द साहू, दीवाकर नाथ चौबे, सुशील पांडेय, श्रेयांस पाठक सहित दर्जनों कर्मचारियों ने रक्तदान किया। केन्द्रीय चिकित्सालय धनपुरी की टीम में डॉ. कल्याण सरकार - AMO एवं डॉ. सुषमा नागले - ब्लड बैंक इंचार्ज डाक्टर अंबिका तिवारी .कके नेतृत्व में विनोद अब्राहम, सुधीर प्रधान, मंजुला कोरी, राजेश जयसवाल, राजवीर सिंह, अमरेश द्विवेदी, सोनेलाल राय, बेला सिंह, अरुण पाल, राहुल शाह, बोहानी हेला ने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शहडोल से आई मेडिकल टीम में डॉ. सुमिता दास गुप्ता - MO के साथ श्रीमती श्याम राव, श्री गोपी वर्मा, श्री राम प्रसाद, श्री ब्रजेश श्रीवास्तव, राजकुमार सिंह शामिल रहे। रक्त जरूरतमंद मरीजों, दुर्घटना पीड़ितों एवं ऑपरेशन वाले रोगियों के काम आएगा। संपर्क सूत्र डॉ. सुषमा नागले, ब्लड बैंक इंचार्ज, केन्द्रीय चिकित्सालय धनपुरी। धनपुरी: GM बी.के. जेना ने किया रक्तदान, कर्मचारियों ने निभाया मानव धर्म। 2.GM के प्रेरणा से धनपुरी हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर सफल,3. SECL सोहागपुर: रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, GM समेत दर्जनों डोनर उपस्थित रहे।
