रेलवे बोर्ड में सदस्य यातायात (MO&BD) नियुक्त हुए डॉ. मनोज सिंह

रेलवे बोर्ड में सदस्य यातायात (MO&BD) नियुक्त हुए डॉ. मनोज सिंह 


Junaid Khan - शहडोल।शहडोल के पूर्व क्षेत्रीय प्रबंधक को मिली भारतीय रेल के सर्वोच्च परिचालन पद की जिम्मेदारी 

शहडोल। जिले के लिए गौरव और हर्ष का विषय है कि शहडोल के पूर्व क्षेत्रीय प्रबंधक (ARM) एवं भारतीय रेल यातायात सेवा (IRTS) के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. मनोज सिंह को रेलवे बोर्ड में सदस्य यातायात (Member Operations & Business Development - MO&BD) जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है। यह पद भारतीय रेल के परिचालन एवं व्यवसाय विकास विभाग का सर्वोच्च पद माना जाता है।

डॉ. मनोज सिंह अपने लंबे प्रशासनिक अनुभव, उत्कृष्ट कार्यशैली एवं दूरदर्शी नेतृत्व के लिए भारतीय रेल में विशेष पहचान रखते हैं। अपने सेवाकाल के दौरान वे डीसीएम नागपुर (DCM Nagpur), डीआरएम जबलपुर (DRM Jabalpur) तथा पीसीओएम हाजीपुर (PCOM Hajipur) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर सफलतापूर्वक कार्य कर चुके हैं। विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए उन्होंने रेलवे प्रशासन, यातायात प्रबंधन एवं व्यवसाय विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। डॉ. सिंह न केवल एक कुशल प्रशासक हैं, बल्कि अपने सरल, सौम्य एवं मिलनसार व्यक्तित्व के कारण अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन के बीच भी अत्यंत लोकप्रिय रहे हैं। उनकी नेतृत्व क्षमता, कार्य के प्रति समर्पण और सकारात्मक सोच ने उन्हें भारतीय रेल के शीर्ष पदों तक पहुंचाया है। रेलवे बोर्ड में सदस्य यातायात (MO&BD) के रूप में उनकी नियुक्ति न केवल शहडोल क्षेत्र बल्कि पूरे मध्यप्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उनकी इस उपलब्धि से रेलवे प्रशासन में कार्यरत अधिकारियों एवं युवाओं को नई प्रेरणा मिलेगी। इस गौरवपूर्ण अवसर पर क्षेत्र के रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों ने डॉ. मनोज सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Previous Post Next Post