पुलिस द्वारा NDPS ACT के तहत कार्यवाही
Junaid Khan - शहडोल। पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध की जा रही सतत् कार्यवाहियों के तहत थाना जयसिंहनगर पुलिस द्वारा अवैध गांजा बिक्री पर एनडीपीएस के तहत प्रभावी कार्यवाही की गई है। जयसिंहनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि टेटका मोड़ स्थित एक ढाबे में अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री हेतु रखा गया है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना जयसिंहनगर पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए तत्काल कार्यवाही की गई। पुलिस टीम द्वारा टेटका मोड़ स्थित ढाबे पर पहुंचकर विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ढाबे से दो पैकेट में कुल 2.040 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 20,000 रुपये है। पुलिस द्वारा मौके पर विधिवत गांजा जप्त कर आरोपी इंद्रजीत गुप्ता निवासी टेटका, थाना जयसिंहनगर को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। सराहनीय भूमका - उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी निरी. अजय कुमार बैगा के नेतृत्व में उ.नि. जीवन सिंह तेकाम, सउनि. मिथिला प्रसाद बैगा, प्र.आर. बांके सिंह, आर. नीरज शुक्ला, आर. रोहित, आर. अंकित, आर. आशीष व महिला आर. खुशबू लोधी की सराहनीय भूमिका रही।
