मोहर्रम के पाक मौके पर SRW डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन ने किया लंगर-ए-आम का आयोजन

मोहर्रम के पाक मौके पर SRW डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन ने किया लंगर-ए-आम का आयोजन


Junaid Khan - शहडोल। मुकद्दस माह-ए-मोहर्रम के पाक मौके पर समाज में भाईचारे, इंसानियत और आपसी सौहार्द का संदेश देने के उद्देश्य से एसआरडब्ल्यू डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन की ओर से गुरुवार को बाणंगा बाईपास तिराहा स्थित बैलाडीला फेब्रिकेशन के समीप लंगर-ए-आम का आयोजन किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर लंगर ग्रहण किया तथा इस नेक पहल की सराहना की। आयोजकों ने बताया कि मोहर्रम त्याग, बलिदान, मानवता और सत्य के मार्ग पर चलने की सीख देता है। इसी भावना को आत्मसात करते हुए लंगर-ए-आम का आयोजन किया गया, ताकि समाज के सभी वर्गों के लोग एक साथ बैठकर प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश दे सकें। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के लोगों, राहगीरों एवं विभिन्न समाजों के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से लंगर में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। इस अवसर पर आयोजन के संयोजक रमेश केशवानी एवं वासिद खान जावेद सलाम संजय श्रीवास्तव ज्योति चौधरी इरशाद अली त्यागी महराज रिज़वान अली आफ़ताब अली मकसूद अली संजय दास संदीप शुक्ला सहित अन्य सहयोगियों ने व्यवस्थाओं का संचालन किया। आयोजन स्थल पर सभी के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। आयोजकों ने कहा कि भविष्य में भी समाजहित और मानव सेवा से जुड़े ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

Previous Post Next Post