मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा, 08 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद,06 आरोपी गिरफ्तार
Junaid Khan - शहडोल। पुलिस अधीक्षक शहडोल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस को मोटरसाइकिल चोरी के प्रकरणों में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पूर्व समय में क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल चोरियों की लगातार विवेचना एवं आरोपियों की सतत् तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से प्राप्त विश्वसनीय सूचना के आधार पर थाना कोतवाली पुलिस ने सुनियोजित कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी में संलिप्त 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करने पर उनके कब्जे से कुल 08 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कर पुलिस संरक्षण में ली गई हैं। आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा उनसे अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ जारी है। गिरफ्तार आरोपीगण - 1. सुनील वर्मा पिता अजय वर्मा, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम कोटमा, जानकी मंदिर के पास, थाना सोहागपुर, जिला शहडोल। 2. मोहम्मद अहमद पिता जरीफुद्दीन, उम्र 38 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 04, कल्याणपुर, थाना कोतवाली, जिला शहडोल। 3.शुभम सरवारी उर्फ पापे पिता सुभाष सरवारी, उम्र 26 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 28, सौखी मोहल्ला, ईरानी बड़ा के पीछे, थाना कोतवाली, जिला शहडोल। 4. सुधीर केवट उर्फ छोटू पिता रामकृपाल केवट, उम्र 32 वर्ष, निवासी जमुई, थाना सोहागपुर, जिला शहडोल। 5.सागर जायसवाल उर्फ शिवम जायसवाल पिता जय कुमार, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम जमुई, थाना सोहागपुर,जिला शहडोल। 6.विजय जायसवाल पिता कामता जायसवाल, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम जमुई, थाना सोहागपुर, जिला शहडोल। यह सफल कार्यवाही थाना प्रभारी निरी. राघवेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में उप निरीक्षक उपेन्द्र त्रिपाठी, सहायक उप निरीक्षक रजनीश तिवारी, प्रधान आरक्षक आशाराम, प्रधान आरक्षक ध्रुव शर्मा, प्रधान आरक्षक कैलाश, प्रधान आरक्षक पंचम सिंह, प्रधान आरक्षक गंगा, प्रधान आरक्षक शैलेन्द्र पाटले, प्रधान आरक्षक लक्ष्मी पटेल, प्रधान आरक्षक गिरीश मिश्रा, आरक्षक रौशन राय एवं आरक्षक रूपचन्द्र की सराहनीय एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही।
