आपरेशन सेफ क्लिक 2.0 के अंतर्गत 500 छात्र-छात्राओं की विशाल जागरूकता रैली का कोतवाली पुलिस द्वारा आयोजन
Junaid Khan - शहडोल। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा सायबर अपराधो की रोकथाम एवं जनजागरूकता हेतु सेफ क्लिंक 2.0 अभियान दिनांक 24 जून 2026 से 08 जुलाई 2026 तक सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गति पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री विक्रांत मुराब के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीओपी श्री नवीन तिवारी के मार्गदर्शन में कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा सायबर अपराधो से बचाव के लिए विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत आज मंगलवार को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर के करीब 500 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगण के साथ कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा सायबर अपराधो से बचाव हेतु विशाल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रमो में टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन के साथ सहायक उपनिरीक्षक गोविन्द पनिका, आरक्षक प्रकाश तिवारी, अमित यादव एवं अर्जुन भदौरिया की टीम के द्वारा शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर के प्रभारी प्राचार्य श्री आर. के बाधवा, शिक्षकगण शिवनिवास तिवारी, रमाकांत द्विवेदी, प्रशांत पाण्डेय कैलाश लाढिया , तबसुम, स्वेता, अर्चना मिश्रा, प्रियंका सिहं, हेतराम साहू के साथ करीब 500 छात्र -छात्राओं के साथ शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से शंकर मंदिर तिराहा होते हुए अमरकंटक तिराहा और वापसी विद्यालय तक करीब दो किलोमीटर पैदल रैली का आयोजन किया गया। रैली के आयोजन में सायबर अपराओ से बचने हेतु फ्लैक्स एवं तख्तियों के साथ छात्र छात्राओ ने अपनी सहभागिता दी। उक्त रैली में छात्र छात्राओं के द्वारा हाथ में लिये तख्तियो और नारो से संदेश दिया गया कि अंजान लिंक पर क्लिक नहीं-सायबर ठगी को मौका नही।सायबर सुरक्षा हर नागरिक की जिम्मेदारी। मजबूत पासवर्ड अपनाये - सायबर हमलो को दूर भगायें। ओटीपी पिन और पासवर्ड साझा किया तो मिलेगा दर्द। लालच में ना आये सायबर ठगी से खुद को बचाये। अजनबी काल और फर्जी संदेश से रहे सावधान। रुके सोंचे सत्यापित करें फिर क्लिक करें। ना करें जल्दबाजी हर आनलाईन लेन देन पर बरते समझदारी। सेफ क्लिक अपनाये अपनी कमाई बचाये। सुरक्षित क्लिक सुरक्षित भविष्य। रैली के आयोजन में कोतवाली पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर साइबर अपराधों से बचने के लिए सतर्कता की अपील की ।
