कलेक्टर ने लोगो की सुनी समस्याएं व शिकायतें, दिए निराकरण के निर्देश

कलेक्टर ने लोगो की सुनी समस्याएं व शिकायतें, दिए निराकरण के निर्देश 


Junaid Khan - शहडोल। 07 जुलाई 2026 कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित सोन सभागार में साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं एवं शिकायतें गंभीरता से सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में शहडोल जिले के ग्राम खैरहा निवासी रामजीन ने नलकूप खनन हेतु अनुमति प्रदाय करने, ग्राम खाम्हा निवासी पडसू अहिरवार ने कृषि कार्य हेतु रास्ता खुलवाने, ग्राम मसीरा निवासी कौषिल्या केवट ने उज्जवला योजना का लाभ दिलवाने, ग्राम कल्याणपुर निवासी षिष्या कुमारी यादव ने छात्रवृत्ति दिलवाने, ग्राम दुआरी निवासी पंकज वर्मन ने भूमि का कब्जा दिलवाने, ग्राम खड्डा निवासी निषा पटेल ने रोजगार दिलवाने जनसुनवाई में आवेदन किया। कलेक्टर ने सभी प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रेषित करते हुए शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थिति रहे।

Previous Post Next Post