सेफ क्लिक 2.0 अभियान,धार्मिक एवं सामुदायिक स्थलों के माध्यम से शहडोल पुलिस ने दिया साइबर सुरक्षा का संदेश

सेफ क्लिक 2.0 अभियान,धार्मिक एवं सामुदायिक स्थलों के माध्यम से शहडोल पुलिस ने दिया साइबर सुरक्षा का संदेश 


Junaid Khan - शहडोल। मध्यप्रदेश पुलिस के राज्यव्यापी सेफ क्लिक 2.0 साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज दिवस-10 पर शहडोल पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न धार्मिक स्थलों, सामुदायिक केंद्रों व विद्यालयों/विश्वविद्यालयों में व्यापक साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन एवं विद्यार्थियों को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, फर्जी लिंक, OTP एवं बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करने, UPI एवं डिजिटल भुगतान करते समय आवश्यक सावधानियां बरतने तथा सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। साथ ही साइबर अपराध का शिकार होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करने एवं NCRP पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया।

Previous Post Next Post