जल गंगा संर्वधन अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों, शासकीय विभागों तथा स्वयंसेवी कार्यकर्ता हुए सम्मानित
Junaid Khan - शहडोल। 01 जुलाई 2026- प्रदेश सरकार के निदेशानुसार जिले में 19 मार्च से 30 जून तक जलगंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरक्षण एवं संवर्धन के नये कार्यो के साथ ही पुरानी जल सरंचनाओं कुआ,तालाब,बावड़ी,नदी,नाला स्कूलों में पेयजल टंकियो की सफाई, शोकपिट ट्रंच निर्माण, नहरो की मरम्मत, जैसे कार्य किये गये । सोहागपुर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत छतवई में आयोजित जिला स्तरीय जलगंगा संवर्धन अभियान के समापन अवसर पर विधायक व्दय श्री जय सिंह मरावी, श्रीमति मनीषा सिंह, आयुक्त शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता, कलेक्टर डाॅ.केदार सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति ने अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों, शासकीय विभागों तथा स्वयंसेवी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर जिले कि सभी जनपद पंचायतो की 3-3 ग्राम पंचायतो को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। गोहपारू जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत लेदरा, असवारी,कर्री,जयसिंहनगर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत बांसा, सीधी,एवं अमझोर ब्यौहारी जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत बनासी, अलहरा,बराबघेलहा, बुढ़ार जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत बहगढ़,धुम्माडोल,रमनाकन्हेर,तथा सोहागपुर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत नरवार,सारंगपुर,तथा छतवई पंचायतो को सम्मानित किया गया। संबधित जनपंद पंचायतो के सीईओ, ग्राम पंचायत सरपंच, पंचायत सचिव,रोजगार सहायक, तथा एपीओ इंजीनियरो ने संयुक्त रूप से पुरुस्कार प्राप्त किया । इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा अभियान में दिये गये सहयोग के लिये जनजातीय कार्यविभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सर्व शिक्षा अभियान, जन अभियान परिषद, को भी सम्मानित किया गया । जलगंगा संर्वधन अभियान में सहयोग देने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओ स्वयंसेवियो तथा नवांकुर एवं प्रस्फुटन समितियों से जुड़े लोगो को भी सम्मानित किया गया सम्मान प्राप्त करने वालो में श्री राघवेन्द्र त्रिपाठी,श्री लोकनाथ नामदेव, श्री शिवम तिवारी,श्री मुकेश केवट, श्री अशोक पटेल तथा कुमारी रोशनी शामिल है।
