पुलिस द्वारा चलाया जा रहा विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

पुलिस द्वारा चलाया जा रहा विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान 



Junaid Khan - शहडोल। स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं संरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने तथा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में शहडोल पुलिस द्वारा विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान" संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में विशेष स्कूल वाहन चेकिंग अभियान के अंतर्गत थाना यातायात द्वारा स्कूल बसों एवं अन्य स्कूली वाहनों की सघन जांच की गई। अभियान के दौरान सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर दो स्कूल बसों को जब्त किया गया। साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 स्कूली वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 74,500/- का सम्मन शुल्क वसूला गया। चेकिंग के दौरान सभी स्कूल वाहन संचालकों एवं चालकों को निर्देशित किया गया कि वे स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी सुरक्षा नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें तथा वाहनों के समस्त वैध दस्तावेज एवं आवश्यक सुरक्षा उपकरण सदैव पूर्ण रखें।

Previous Post Next Post