पं.शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय में दीक्षारंभ कार्यक्रम का किया गया आयोजन

पं.शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय में दीक्षारंभ कार्यक्रम का किया गया आयोजन 



Junaid Khan - शहडोल। 21 जुलाई 2026- पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय नवलपुर में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम उत्साह एवं गरिमामय ढंग से आयोजित किया गया। दीक्षारंभ कार्यक्रम में कुलगुरु प्रो. राम शंकर ने विद्यार्थियों को ज्ञान, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का महत्व बताते हुए कहा कि जो किसी से न डरे और जिससे कोई न डरे, वही आचार्य होता है, वाह्य परिस्थितियों से मुक्ति का नाम ही ज्ञान है। उन्होंने विद्यार्थियों से आत्मविश्वास, जिज्ञासा और सतत अध्ययन के माध्यम से जीवन में उत्कृष्टता प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया। कुलसचिव डॉ. आशीष तिवारी ने कहा कि दीक्षारंभ कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं नैतिक परंपराओं से परिचित कराते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखना है। इस अवसर पर प्रोफेसर डॉ. मनीषा शुक्ला सहित विष्वविद्यालय के अन्य प्रोफेसर एवं विद्यार्थी उपस्थित रहें।

Previous Post Next Post