अवैध शराब परिवहन पर देवलोंद पुलिस की कार्यवाही,अल्टो कार सहित शराब जप्त

अवैध शराब परिवहन पर देवलोंद पुलिस की कार्यवाही,अल्टो कार सहित शराब जप्त 


Junaid Khan - शहडोल। थाना देवलोंद पुलिस ने सुखाड़ तिराहे के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध अल्टो कार क्रमांक MP 20 CB 8848 को रोककर कार्यवाही करते हुये कार में सवार एक आरोपी को मौके पर अभिरक्षा में लिया। उक्त वाहन की तलाशी के दौरान एक कार्टन देशी प्लेन शराब एवं एक कार्टन बीयर बरामद की गई। शराब के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर आबकारी अधिनियम के प्रावधानों के तहत शराब एवं वाहन को विधिवत जप्त किया गया। जप्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹1.33 लाख है। उक्त कार्यवाही विवेचना के दौरान उक्त मामले में रोहणी बैस, रावेन्द्र सिंह बैस, कमलनारायण बैस, राजीव सिंह बैस तथा वाहन के अज्ञात स्वामी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 (ए) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई है। प्रकरण में फरार आरोपियों की तलाश जारी है। सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी देवलोंद के नेतृत्व में, पुलिस स्टाफ थाना देवलोंद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Previous Post Next Post