नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को सिंहपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
Junaid Khan - शहडोल। दिनांक 24.05.2026 को फरियादी द्वारा थाना सिंहपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नाबालिग पुत्री दिनांक 21.05.2026 की रात्रि अपने घर से लापता हो गई है। परिजनों द्वारा आसपास एवं रिश्तेदारी में तलाश करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। फरियादी ने आशंका व्यक्त की कि उसकी नाबालिग पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर थाना सिंहपुर में अपराध धारा बी.एन.एस. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर प्रकरण में धारा 65(1) बी.एन.एस. तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 3/4 का इजाफा किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम थाना सिंहपुर द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी शनि बैगा पिता राजू बैगा, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम पड़रिया, थाना सिंहपुर, जिला शहडोल की संलिप्तता प्रमाणित होने पर उसे दिनांक 09.07.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी सिंहपुर के नेतृत्व में, उनि.आशीष झारिया, सउनि सुभवंत चतुर्वेदी, प्र.आर पवन शुक्ला, प्र.आ.सुनील शुक्ला, आर. जोगेन्द्र पटेल, आर. रावजी डोडवे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
