शिक्षा के साथ नेतृत्व और संस्कारों की अनूठी पाठशाला,ग्रीन बेल्स पब्लिक स्कूल में 'अलंकरण समारोह' का भव्य आयोजन

शिक्षा के साथ नेतृत्व और संस्कारों की अनूठी पाठशाला,ग्रीन बेल्स पब्लिक स्कूल में 'अलंकरण समारोह' का भव्य आयोजन



Junaid Khan - शहडोल। बुढ़ार (शहडोल)। शिक्षा के क्षेत्र में न केवल किताबी ज्ञान, बल्कि बच्चों में देश के प्रति जिम्मेदारी और प्रशासनिक कौशल विकसित करने के लिए शहडोल संभाग का अग्रणी शैक्षणिक संस्थान 'ग्रीन बेल्स पब्लिक स्कूल बुढ़ार' एक बार फिर प्रशंसा का केंद्र बना हुआ है। विद्यालय में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बेहद गरिमामयी और भव्य माहौल में छात्र परिषद का गठन किया गया, जिसके तहत कक्षा 11वीं के होनहार विद्यार्थियों में से हेड बॉय, हेड गर्ल एवं हाउस कैप्टेन्स का चयन किया गया। इस कार्यक्रम को लेकर न केवल पालकों में बल्कि स्थानीय प्रशासन और प्रबुद्ध वर्ग में भी स्कूल प्रबंधन की जमकर सराहना हो रही है। जानकारों का कहना है कि जमीनी स्तर पर बच्चों में ऐसे प्रशासनिक और नेतृत्व के गुण विकसित करना आज के समय में समाज और प्रशासन के लिए एक बड़ी मदद है, जो आगे चलकर देश को अनुशासित नागरिक प्रदान करता है। इस भव्य गरिमामयी कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि और मार्गदर्शक के रूप में उपस्थित विद्यालय के एकैडमिक डायरेक्टर श्रीमती ऐमन खान एवं ऊर्जावान प्राचार्य श्री प्रफुल्ल देवदास मेश्राम के गरिमामयी सानिध्य में दीप प्रज्जवलन के साथ हुई। मां सरस्वती के वंदन के बाद चयनित छात्र-छात्राओं को गौरवमयी तरीके से बैच लगाकर उन्हें उनके जीवन की पहली बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई और पूरी निष्ठा व ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई। इस ऐतिहासिक और गौरवशाली क्षण पर प्राचार्य श्री मेश्राम ने सभी नवनियुक्त छात्र पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। स्कूल प्रशासन की इस बेहतरीन और अनुशासित कार्यप्रणाली की क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मुक्त कंठ से प्रशंसा की है, क्योंकि ऐसे आयोजनों से बच्चों में कानून, व्यवस्था और दायित्वों के प्रति सम्मान की भावना जागृत होती है, जो एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण की पहली सीढ़ी है।

Previous Post Next Post