दुष्कर्म के आरोपी को जयसिंहनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुष्कर्म के आरोपी को जयसिंहनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार


Junaid Khan - शहडोल। थाना जयसिंहनगर में पीड़िता द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी मनीष सिंह, निवासी ग्राम विनैका, थाना जयसिंहनगर, द्वारा शादी का विश्वास दिलाकर उसे अपने साथ किराये के मकान में रखा गया तथा कई बार उसकी इच्छा के विरुद्ध शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए गए। इस दौरान आरोपी द्वारा पीड़िता का अश्लील वीडियो भी अपने मोबाइल फोन में बना लिया गया। पीड़िता द्वारा विवाह करने के लिए कहने पर आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया। बाद में पीड़िता का अन्यत्र विवाह हो जाने के पश्चात् आरोपी उसके ससुराल पहुंचा तथा उसके अश्लील वीडियो उसके परिजनों को दिखाकर बदनाम किया एवं सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर थाना जयसिंहनगर में आरोपी के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर आरोपी प्रवीण कुमार गहरवार उर्फ मनीष सिंह पिता अंतर सिंह गहरवार, उम्र 25 वर्ष, निवासी बिनैका, थाना जयसिंहनगर, जिला शहडोल को विधिवत गिरफ्तार किया गया है, आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी निरी. अजय कुमार बैगा के नेतृत्व में उ.नि. जीवन सिंह तेकाम की सराहनीय भूमिका रही है।

Previous Post Next Post