कलेक्टर ने लोगो की सुनी समस्याएं व शिकायतें, दिए निराकरण के निर्देश
Junaid Khan - शहडोल। 21 जुलाई 2026- कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित सोन सभागार में साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं एवं शिकायतें गंभीरता से सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में शहडोल जिले के ग्राम अमलई निवासी संजना पनिका ने जाति प्रमाण पत्र बनवाने, गोहपारू निवासी राजेश कुमार ने अर्जित अवकाश का भुगतान कराने, शहडोल निवासी रवि कुमार द्विवेदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलवाने, ग्राम अमलाई निवासी सुनीता यादव ने राशन कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड बनवाने, ग्राम कल्याणपुर निवासी अनुराग मिश्रा ने नाली निर्माण कराएं जाने हेतु जनसुनवाई में आवेदन किया। कलेक्टर ने सभी प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रेषित करते हुए शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, अपर कलेक्टर श्रीमती मिनिषा पाण्डेय सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थिति रहे।
