शहडोल पुलिस द्वारा "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों में रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश

शहडोल पुलिस द्वारा "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों में रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश



Junaid Khan - शहडोल। पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में संचालित "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत आज जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में विद्यालयों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों में विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अभियान के तहत थाना प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों के बीच पेंटिंग, स्लोगन लेखन, कविता पाठ एवं नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया। इन रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने नशे के दुष्प्रभावों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करते हुए समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपने विचारों के माध्यम से स्वस्थ जीवन, सकारात्मक सोच एवं सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए उन्हें नशे से दूर रहने, अपने परिवार एवं समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने तथा स्वस्थ, सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं नागरिकों से नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु संकल्प भी दिलाया गया।

Previous Post Next Post