शासकीय महाविद्यालय में बीपीईएस पाठ्यक्रम की शुरुआत

शासकीय महाविद्यालय में बीपीईएस पाठ्यक्रम की शुरुआत


Junaid Khan - शहडोल। जयसिंहनगर। पंडित अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर के प्राचार्य डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी की पहल से महाविद्यालय में बीपीईएस पाठ्यक्रम की शुरुआत हुई है। क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही में पंडित अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर में स्नातक की डिग्री हेतु बीपीईएस पाठ्यक्रम को संचालित करने का सुनहरा अवसर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने बताया कि अब खेल में रुचि रखने वाले छात्र-छात्राओं को कहीं और भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बीपीईएस आमतौर पर बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स को संदर्भित करता है, जो 3 से 4 साल की स्नातक डिग्री है। यह खेल विज्ञान, फिटनेस और कोचिंग पर केंद्रित है। स्नातक से छात्र आमतौर पर शारीरिक शिक्षा शिक्षक, फिटनेस प्रशिक्षक या खेल कोच के रूप में कैरियर बना सकते हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी एवं क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार शुक्ला ने इच्छुक छात्र-छात्राओं को उक्त पाठ्यक्रम के लिए पंजीयन करा कर प्रवेश लेने हेतु सुझाव प्रेषित किया है।

Previous Post Next Post