मानव सेवा के कार्यों के लिए उपमुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ला के करकमलों से हुआ सिल्लू रजक का हुआ सम्मान

मानव सेवा के कार्यों के लिए उपमुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ला के करकमलों से हुआ सिल्लू रजक का हुआ सम्मान


Junaid Khan - शहडोल। श्रमजीवी पत्रकार संघ,शहडोल द्वारा आयोजित भव्य सम्मान समारोह में समाजसेवा एवं मानव सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय कार्य करने वाले समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में रक्तदान, जरूरतमंदों की सहायता, सिकलसेल एवं थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए रक्त उपलब्ध कराने, तथा लावारिस एवं अज्ञात व्यक्तियों का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार जैसे अनेक सामाजिक एवं मानवीय कार्यों में सक्रिय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान समाजसेवा के प्रति उनके समर्पण, संवेदनशीलता और निरंतर जनहित में किए जा रहे प्रयासों का प्रतीक है। इस अवसर पर शहडोल लोकसभा सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह, जयसिंहनगर विधायक श्रीमती मनीषा सिंह, जैतपुर विधायक पूर्व मंत्री जय सिंह मरावी व्योहारी विधायक श्री शरद कोल भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा, नगर पालिका अध्यक्ष श्री घनश्याम दास जायसवाल, श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री सलभ भदौरिया, श्रमजीवी पत्रकार संघ शहडोल के अध्यक्ष श्री गजेंद्र सिंह, समस्त पत्रकार बंधुओं सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सम्मान प्राप्त करने के उपरांत समाजसेवी ने श्रमजीवी पत्रकार संघ एवं सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि उन सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों एवं समाजसेवियों का है, जो निस्वार्थ भाव से मानव सेवा में अपना योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी समाजहित एवं मानव सेवा के कार्य पूरी निष्ठा, समर्पण और निरंतरता के साथ जारी रहेंगे।

Previous Post Next Post