शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार 


Junaid Khan - शहडोल। थाना धनपुरी पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। प्रकरण में फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना धनपुरी में आरोपीअभिषेक महतो पिता सोहन महतो, निवासी धनपुरी नं. 04के विरुद्ध अपराध धारा (BNS) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई थी। आरोपी घटना के बाद से फरार था। उक्त कार्यवाही विवेचना के दौरान धनपुरी पुलिस द्वारा सतत प्रयास करते हुए दिनांक 08.07.2026 को आरोपी को जिला कटनी से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को विधिवत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। सराहनीय भूमिका-उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी धनपुरी के नेतृत्व में, सउनि. नागेन्द्र प्रताप सिंह, सउनि. भूपेन्द्र सिंह, प्र. आर. रामनाथ बांधव, सायबर सेल से आर. हिमवन्त चन्द्र मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Previous Post Next Post