थाना यातायात शहडोल में हुआ पौधारोपण,वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

थाना यातायात शहडोल में हुआ पौधारोपण,वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश


Junaid Khan - शहडोल। आज थाना यातायात शहडोल परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में थाना यातायात शहडोल के प्रभारी निरी. संजय जायसवाल के नेतृत्व में समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे तथा विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, बढ़ते प्रदूषण को कम करने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की। साथ ही आमजन से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की अपील की गई। थाना यातायात शहडोल द्वारा यह संदेश दिया गया कि प्रत्येक व्यक्ति यदि वर्ष में कम से कम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे, तो हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण का लक्ष्य आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। संदेशःएक पौधा लगाएं, उसका संरक्षण करें- यही आने वाली पीढ़ियों के लिए सबसे अनमोल उपहार है।

Previous Post Next Post