शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गोवा से गिरफ्तार,न्यायालय में पेश

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गोवा से गिरफ्तार,न्यायालय में पेश 


Junaid Khan - शहडोल। महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई के क्रम में थाना बुढार पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 23.06.2026 को फरियादिया हाल निवासी नगर शहडोल द्वारा थाना कोतवाली शहडोल में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि गांव के निवासी सचिन सिंह कंवर ने उससे प्रेम संबंध स्थापित कर विवाह का झांसा दिया तथा उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी ने विवाह करने से इंकार कर पीड़िता को कटनी रेलवे स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता की रिपोर्ट पर संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान आरोपी की तलाश की गई, जिसमें केशवाही पुलिस द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी सचिन सिंह कंवर पिता सुनील सिंह कंवर, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम टेंगा, चौकी केशवाही, थाना बुढार, जिला शहडोल को गोवा से गिरफ्तार कर शहडोल लाया गया तथा वैधानिक कार्रवाई उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उक्त कार्रवाई थाना प्रभारी बुढार निरी. विनय सिंह गहरवार के निर्देशन में उपनिरीक्षक गंगा सिंह मार्को, प्रधान आरक्षक उमेश राठौर एवं आरक्षक जितेन्द्र राठौर की सराहनीय भूमिका रही।

Previous Post Next Post