अभाविप ने द्वितीय वर्ष परीक्षा फॉर्म को लेकर प्रतिनिधि मंडल ने कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन
Junaid Khan - शहडोल। पंडित शंभूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय शहडोल के द्वारा वर्तमान समय में चल रहे यूजी द्वितीय वर्ष के परीक्षा फॉर्म जिसमें ऐसे विद्यार्थी जिनका प्रथम वर्ष उत्तीर्ण नहीं हो पाए है और उनके द्वारा प्रथम वर्ष के पूरक परीक्षा का द्वितीय अवसर का परीक्षा फॉर्म भर दिया गया है परंतु विश्वविद्यालय जो प्रथम वर्ष की परीक्षा उसको आज से 4 माह पूर्व पूर्ण कर लेनी चाहिए थी उसे आज दिनांक तक पूर्ण नहीं कराया गया उसके बाद भी विश्वविद्यालय प्रशासन नियम का हवाला दे रहा कि जब तक विद्यार्थी प्रथम वर्ष उत्तीर्ण न कर ले उसे द्वितीय वर्ष के परीक्षा से वंचित करते हुए उन्हें अगले वर्ष द्वितीय वर्ष की परीक्षा के लिए बोला जा रहा है ऐसे में विश्वविद्यालय के प्रथम वर्ष की परीक्षा को जो कि 4 माह विलंब से हो रही उससे विद्यार्थियों का पूरा एक वर्ष व्यर्थ में चला जाएगा। और विश्वविद्यालय की गलती की वजह से विद्यार्थियों की ट्यूशन फीस भी डूब जाएगी क्या उसकी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन लेगी कि उनके द्वारा प्रथम वर्ष की पूरक परीक्षा जो कि 4 माह विलंब से फॉर्म भराए जा रहे जिसके चलते उनका द्वितीय वर्ष भी प्रभावित हो रहा और उनकी फीस उसकी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन को लेनी होगी। या विद्यार्थियों को प्रथम वर्ष से प्रमोट करते हुए उनके द्वितीय वर्ष के परीक्षा फॉर्म को प्रारंभ किया जाए यदि विद्यार्थी प्रथम वर्ष उत्तीर्ण नहीं कर पाए तो आगे चल कर विद्यार्थियों का अंतिम वर्ष का के प्रवेश के लिए पात्र ही न करे जिससे विद्यार्थियों का साल और फीस दोनों सुरक्षित रहेंगे।
विद्यार्थियों के भविष्य और उनके माता पिता की आर्थिक स्थिति को देखते हुए द्वितीय वर्ष का परीक्षा फॉर्म प्रारंभ कर दिया जाए। एवं परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि में वृद्धि की जाए जिससे सभी विद्यार्थि परीक्षा फॉर्म भर सके जिसके बाद विश्विद्यालय प्रशासन ने अश्वासन दिया है कि शपथ पत्र लगाकर जो बच्चे 1st year में अभी सप्लीमेंट्री है वह सभी अपना फॉर्म भर सकते है ज्ञापन देते समय विभाग संयोजक अखिलेश सिंह, विभाग छात्रा प्रमुख अंजली पांडेय, जिला संयोजक अमन त्रिपाठी, अमन तिवारी एवं विश्वविद्यालय के छात्र उपस्थित थे।
