आम जन की स्वास्थ्य सेवाओं को समर्पित सुपर स्पेशलिटी सेवा-डॉ आदित्य द्विवेदी
Junaid Khan - शहडोल। शहडोल संभाग के प्रतिष्ठित निजी अस्पताल आदित्य सुपर स्पेशलिटी के सफलतम 05 वर्ष पूरा होने के अवसर पर शहडोल संभाग को आदित्य सुपर स्पेशलिटी ने हृदय रोग के उपचार और सेवा के लिए अत्याधुनिक कैथलैब की सौगात दी, गौरतलाप है कि हृदय जैसी गंभीर बीमारियों के लिए आपातकाल स्थिति में क्षेत्र के अवाम को कड़ी में मसक्कत करनी पड़ती थी, इस दौरान हॉट से संबंधित अटैक से न जाने कितने जान भी जा चुकी है,
कैथलैब,हृदय रोग विशेषज्ञ शहडोल संभाग के लिए बड़ी सौगात
शहडोल संभाग की लोकप्रिय सांसद हिमाद्री सिंह ने कहा कि कैथलैब और हृदय रोग विशेषज्ञ शहडोल संभाग की जरूरत थी जिसको आदित्य सुपर स्पेशलिटी ने सौगात के रूप में प्रदान की है निश्चित रूप से आपातकालीन स्थिति से लेकर समान हृदय के मरीजों के लिए यह सुविधा वरदान साबित होगा, दौरान सांसद हिमाद्री सिंह ने यह भी कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि अस्पताल हर परिस्थिति में क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए तत्पर रहेगी,
विशेषज्ञ चिकित्सकों के समर्पण को सलाम
सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के भाव 5 वर्ष संपन्न होने के घड़ी पर जयपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जयसिंह मरावी ने कहा कि देश के महानगरों से आए विशेषज्ञ चिकित्सक जो इस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में पूरे समर्पण के साथ सेवा दे रहे हैं, हम उन समस्त चिकित्सकों को शुभकामनाएं और बधाई देते हैं श्रीमती ने कहा की उम्मीद करेंगे की सारे चिकित्सक पूरी तन्मयता के साथ हमारे क्षेत्र की जनता की सेवा करते रहेंगे,
स्वास्थ्य सेवाओं के दिशा में शहडोल को बेहतर बनाना हमारा मकसद
स्वास्थ्य सेवा ऑन की दिशा में शहडोल संभाग को सर्व सुविधा युक्त बनाना रेफर कल्चर से मुक्ति दिलाना, हर परिस्थिति में आमजन के साथ खड़े रहना हमारा मूल उद्देश्य है कुछ ऐसे उद्गार विचार व्यक्त करते हुए आदित्य सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर आदित्य द्विवेदी ने कहा कि अभी तो यह अंगड़ाई है आगे और लड़ाई है, अर्थात स्वास्थ्य चिकित्सा के क्षेत्र में महानगरों के भांति आदित्य परिवार आने वाले समय में बेहतर सुविधा और स्वास्थ्य उपचार की व्यवस्था करने की दिशा में काम कर रहा है, साथी उन्होंने कहा कि आवाम को हमारे ऊपर विश्वास करने की भी आवश्यकता होगी ताकि हम उनके विश्वास को अपनी ताकत बनकर हम उनके उम्मीद पर खरा उतरे और हम अपने मूल उद्देश्य और मकसद को पूरा करने में कामयाब हो,
भव्य शुभारंभ और सम्मान समारोह
आयोजन के दौरान समाज के हर क्षेत्र में सेवा और सकारात्मक कार्य करने वाले समाजसेवियों का समाज के लिए समर्पित चिकित्सकों का सम्मान अस्पताल प्रबंधन द्वारा एवं मुख्य अतिथियों के कर कमल से किया गया जिसमें मुख्य रूप से नगर के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ एके श्रीवास्तव, डॉ अशोक जैन, डॉक्टर एनके सोनी, डॉ उमेश नामदेवडॉ राजेश मिश्रा, डॉ अलका तिवारी,डॉ जीडी सिंह, डॉ एसपी राय, डा. एसन दुबे, डॉ सुधा नामदेव, डॉ अशोक जैन, डा.एससी त्रिपाठी जीका सम्मान किया गयाl कार्यक्रम में आदित्य सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर आदित्य द्विवेदी के पिता श्री ललन राम द्विवेदी की उपस्थिति गरिमापूर्ण रही।
समाजसेवी और सोशल मीडिया में बेहतर कार्य करने वालों का भी सम्मान
समाज सेवा के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले समाजसेवियों का सम्मान मंच के माध्यम से किया गया जिसमें मुख्य रूप से शिखर दंड रूपाली सिंघई गौरव मिश्रा का सम्मान किया गया साथी इस दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से सकारात्मक संदेश देने वाले युवा पीढ़ी का भी सम्मान किया गया जिसमें मुख्य रूप से अमित गर्ग,संजीत सोनी,प्रशांत मिश्रा,रिषभ साह, पुष्कर साहू शामिल रहे कार्यक्रम को सफल संचालन एंकर सौम्या सिंघाई अनिल द्विवेदी एवं श्री जसपाल जी ने किया कार्यक्रम के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रात्रि भोज का आयोजन भी आदित्य सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल परिवार द्वारा आयोजित किया गया।


