क्षेत्रीय संचालक ने सिविल अस्पताल ब्यौहारी का किया निरीक्षण
Junaid Khan - शहडोल। 15 जुलाई 2026- शहडोल एवं रीवा संभाग के क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा षिक्षा डाॅ. जीएस परिहार ने सिविल अस्पताल ब्यौहारी के ओपीडी, आईपीडी, प्रसूति कक्ष, प्रयोगशाला, औषधि भंडार, वार्डों की स्वच्छता, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन का अवलोकन किया। उन्होंने मरीजों एवं उनके परिजनों से चर्चा कर अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की। क्षेत्रीय संचालक ने मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. निशांत सिंह परिहार, चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी. के. पाराशर एवं डॉ. ए. पी . पटेल सहित समस्त चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों को गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल परिसर में स्वच्छता, दवा उपलब्धता, अभिलेख संधारण तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
