कलेक्टर ने लोगो की सुनी समस्याएं व शिकायतें, दिए निराकरण के निर्देश
Junaid Khan - शहडोल। 28 जुलाई 2026 कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित सोन सभागार में साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं एवं शिकायतें गंभीरता से सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में शहडोल जिले के शहडोल नगर के वार्ड नम्बर 7 निवासी जगदीष प्रसाद चतुर्वेदी ने तीर्थ दर्षन योजना के तहत दर्षन हेतु स्वीकृति प्रदान करने, ग्राम छिरहटी निवासी जानकी ढीमर ने अनुग्रह राषि दिलवाने, ग्राम अटरिया निवासी रोहिणी प्रसाद महरा ने भूमि बंटवारा पर रोक लगवाने, ग्राम बलपुरवा निवासी षिवराम कुण्डे ने दुकान मकान तोडने पर उसकी मुआवजा राषि दिलवाने, ग्राम दरौडी निवासी जगदीष नामदेव ने भूमि की तरमीम करवाने जनसुनवाई में आवेदन किया। कलेक्टर ने सभी प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रेषित करते हुए शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, अपर कलेक्टर श्रीमती मिनिषा पाण्डेय सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थिति रहे।
