शहडोल अभियोजन विभाग में पदोन्नति, काशीचंद पटेल बने उपसंचालक, कविता कैथवास को मिला DPO का प्रभार
Junaid Khan - शहडोल। जिला अभियोजन संचालनालय भोपाल से आदेश जारी कर जिले में डीपीओ के पद पर पदस्थ श्री काशीचंद पटेल को उपसंचालक अभियोजन के पद पर पदोन्नत किया गया है। साथ ही जिले में एडीपीओ के पद पर पदस्थ श्रीमती कविता कैथवास को डीपीओ के पद पर पदोन्नत किया है। कार्यालय अभियोजन संचालनालय शहडोल में एवं तहसीलों कार्यालयों में पदस्थत समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उन्हे पुष्पगुच्छ देकर एवं माला पहनाकर कर उनका स्वागत किया गया एवं उनके इस पदोन्नति पर बधाई दी गई। बधाई देने एवं स्वागत में सहायक जिला अभियोजन अधिकारी श्री रामविकार्श अिग्नहोत्री,श्री अशोक प्रियदर्शी,श्री पप्पू चौधरी, श्रीराकेश कुमार पाण्डेय, श्रीमती पूजा चौरसिया एवं कर्मचारीगण श्री वीरेश कुमार अग्निहोत्री,सहायक ग्रेड-1 श्री सौरभ शर्मा, श्री संजय कुमार गुप्ता ग्रेड-3 उपस्थित रहें।
