चोरी का खुलासा,03 आरोपी गिरफ्तार

चोरी का खुलासा,03 आरोपी गिरफ्तार


Junaid Khan - शहडोल। पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. श्री संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने एवं चोरी के प्रकरणों में आरोपियों की पतासाजी हेतु दिए गए निर्देशों के पालन में थाना अमलाई पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। थाना अमलाई क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 10 टंडन दफाई स्थित मकान में दिनांक 23/08/2026 की दरमियानी रात अज्ञात चोर द्वारा ताला तोड़कर एल.ई.डी. टीवी, इन्वर्टर, बैटरी एवं घरेलू बर्तन सहित करीब ₹35,000 का मशरूका चोरी कर लिया गया था। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना अमलाई में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर 1. राहुल चौधरी पिता राजेश चौधरी उम्र 35 वर्ष, 2. सूरज दीवान पिता रामराज दीवान उम्र 24 वर्ष 3. रवि सिंह पिता फूल सिंह उम्र 24 वर्ष, तीनों निवासी वार्ड क्रमांक 13 अमराडण्डी, थाना अमलाई, जिला शहडोल को दिनांक 25/08/2026 को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार करने पर उनके कब्जे से चोरी गया मशरूका बरामद किया गया। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी अमलाई के नेतृत्व में, प्रआर. जयवेन्द्र सिंह, प्रआर. पुष्पेन्द्र सिंह, प्रआर. मुकेश कुमार की सराहनीय भूमिका रही।

Previous Post Next Post