कलेक्टर ने जिला योजना अधिकारी,आरटीओ कार्यालय के सहायक ग्रेड-1, सीएमओ ब्यौहारी एवं बाणसागर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

कलेक्टर ने जिला योजना अधिकारी,आरटीओ कार्यालय के सहायक ग्रेड-1, सीएमओ ब्यौहारी एवं बाणसागर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 


Junaid Khan - शहडोल। 10 अगस्त 2026 कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के विराट सभागार में आयोजित बैठक में सीएम हेल्पलाइन एवं समय-सीमा के लंबित पत्रों की विभागवार समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि 50 दिवस या उससे अधिक समय से लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने कहा कि जिन विभागों में 50 दिवस से अधिक समय से शिकायतें लंबित हैं, उनके विभाग प्रमुख स्वयं नियमित रूप से मॉनिटरिंग करें तथा शिकायतों के निराकरण संबंधी जवाब एल-1 अधिकारी के माध्यम से अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी शिकायत अनअटेंडेड नहीं रहनी चाहिए तथा प्रत्येक शिकायत का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। सीएम हेल्पलाइन में संतोषजनक निराकरण नहीं होने के कारण जिला योजना अधिकारी, आरटीओ कार्यालय के सहायक ग्रेड-1, सीएमओ ब्यौहारी एवं बाणसागर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने सी एवं डी श्रेणी में शामिल विभागों के अधिकारियों को शिकायतों के निराकरण में अपेक्षित सुधार लाने तथा ए श्रेणी में आने के लिए प्रभावी प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लगातार सी एवं डी श्रेणी में रहने वाले विभागों के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिन विभागों में शिकायतों की संख्या कम है, वहां शत-प्रतिशत शिकायतों के निराकरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, श्रीमती मिनिषा पाण्डेय, एसडीएम जयसिंहनगर सुश्री काजोल सिंह, एसडीएम श्रीमती अमृता गर्ग, एसडीएम ब्योहारी सुश्री अर्चना मिश्रा, एसडीएम जैतपुर श्री दीपक मंडावी, डिप्टी कलेक्टर श्री भागीरथी लहरे, श्रीमती अन्तोनिआ एक्का, श्री अंकित ऊके सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post