हिंदू जन जागरण समिति द्वारा 17 अगस्त को विशाल भव्य कावड़ यात्रा का किया जाएगा आयोजन

हिंदू जन जागरण समिति द्वारा 17 अगस्त को विशाल भव्य कावड़ यात्रा का किया जाएगा आयोजन


Junaid Khan - शहडोल। श्रावण मास के शुभ अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हिंदू जन जागरण समिति द्वारा विशाल भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है आज दिनांक 13 अगस्त दिन गुरुवार को हिंदू जन जागरण समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक में आयोजित की गई बैठक में समिति की सभी सेवादारों ने कावड़ यात्रा की समस्त तैयारी को लेकर चर्चा की आगामी 17 अगस्त सावन के तीसरे सोमवार नागपंचमी के अवसर पर आयोजित होने विशाल कांवड़ यात्रा के संदर्भ में अंतिम रूपरेखा और कार्यविभाजन के निर्णय पर चर्चा कर समस्त पदाधिकारी व समिति के सदस्यों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपीं गई

इनकी हुई नियुक्तियों

हिंदू जन जागरण समिति की आवश्यक महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार के अंतर्गत नई नियुक्तियां भी की गई नई नियुक्तियों में विनय केवट को मीडिया प्रभारी एवं सोनू द्विवेदी पर रिकी विश्वकर्मा को सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंप गई है। बैठक में नवीन नियुक्तियों को लेकर हिंदू जन जागरण समिति के सभी पदाधिकारी व सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारी को पुष्प कुछभेंट कर बधाई दी एवं हर्ष व्यक्त किया। बैठक में समिति के सेवादारों ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महादेव की कृपा और आप सभी शिवभक्तों के सहयोग से दशकों से चली आ रही यही धार्मिक यात्रा हिंदू जन जागरण समिति शहडोल द्वारा आयोजित की जाती है यह यात्रा शहडोल संभाग की सबसे बड़ी धार्मिक कावड़ यात्रा मानी जाती है इस आयोजन की सफलता आप सभी आम जनमानस शिवप्रेमियों का समर्पण ही है जो हमें नित नए वर्ष और भी विशाल भव्य आयोजन के लिए प्रेरित करता है।

कावड़ यात्रा मार्ग में किया गया बदलाव 

बैठक में हिंदू जन जागरण समिति के सेवादारों ने कावड़ यात्रा मार्ग में किया बदलाव जानकारी देते हुए बताया गया है कि कावड़ यात्रा 17 अगस्त दिन सोमवार को बाणगंगा मंदिर से विशाल कावड़ यात्रा प्रारंभ होगी यह यात्रा बाणगंगा से शुरू होकर कोटमा तिराहा,से न्यू बस स्टैंड होते हुए रीवा होटल बगिया बाईपास लल्लू सिंह चौराहा से क्रिश्चियन हॉस्पिटल से इंदिरा चौक बुढार रोड होते हुए न्यू गांधी चौक पुराना नगर पालिका चौक राजेंद्र टॉकीज चौक से जस्तंभ चौक होते हुए यात्रा पाली रोड बूढ़ी माई मंदिर पहुंचेगी जहां भगवान भोलेनाथ का जल चढ़कर रुद्राभिषेक कर पूजा पाठ भव्य आरती की जाएगी।

कावड़ यात्रा का जगह-जगह होगा स्वागत

भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगी भगवान की झांकियां समिति की सेवादारों ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य कावड़ यात्रा निकाली जा रही है वह शिव भक्तों व आम जनमानस में हर्षोल्लास का माहौल है भक्त जनों ने यात्रा मार्ग में विभिन्न स्वागत की व्यवस्थाएं शुरू कर दी हैं कावड़ यात्रा का पुष्प वर्षा कर विशाल भंडारे का आयोजन भी भक्तों द्वारा किए जाएंगा साथी आम जनमानस एवं भक्त जनों के लिए समिति द्वारा भगवान की दिव्या भव्य झांकियां के दर्शन भी भक्तों को मिलेंगे इस पवित्र आयोजन में आप सभी भक्तों जन सादर आमंत्रित है एवं आप सभी भक्तजनों को समिति सहृदय इस विशाल भव्य कावड़ यात्रा में आमंत्रित करती , इस विशाल भव्य कावड़ यात्रा में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ की भक्ति का अवसर प्राप्त कर अपने जीवन को धन्य बनाएं।

Previous Post Next Post