हत्या के प्रकरण मे 30,000/- रूपये का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

हत्या के प्रकरण मे 30,000/- रूपये का मुख्य आरोपी गिरफ्तार 


Junaid Khan - शहडोल। दिनांक 13.07.2026 को थाना अमलाई क्षेत्र में आरोपी राजकुमार मिश्रा उर्फ लल्ला महाराज, निवासी रामपुर, थाना अमलाई द्वारा एक दुकानदार रज्जन उर्फ भूपेन्द्र कहार पर गोली चलाकर गंभीर अपराध कारित करने की घटना की गई थी। घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी हेतु एसआईटी का गठन किया गया। साथ ही पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर पुलिस महानिरीक्षक शहडोल जोन द्वारा 30,000/- रूपये के ईनाम की उद्घोषणा की गई थी। प्रकरण की विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि घटना के पश्चात मुख्य आरोपी को पनाह देने एवं फरार होने में सहायता करने में आरोपी पवन मिश्रा एवं सीतेश सोनी की सक्रिय भूमिका रही। अमलाई पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों सह-आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा चुके है। प्रकरण की विवेचना के दौरान के अमलाई पुलिस टीम द्वारा संभावित धार्मिक व अन्य महत्वपूर्ण स्थलो पर भी पुलिस टीमो के द्वारा दबिश दी जा रही थी। इसी क्रम में मुख्य आरोपी राजकुमार मिश्रा उर्फ लल्ला महाराज, निवासी रामपुर, थाना अमलाई को बागेश्वर धाम, जिला छतरपुर में छिपे होने की जानकारी प्राप्त हुई। अमलाई पुलिस टीम द्वारा दिनांक 14.08.2026 से आरोपी की रैकी की जा रही थी जिस पर दिनांक 16.08.2026 को बागेश्वर धाम, जिला छतरपुर से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता प्राप्त हुई। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। सराहनीय भूमिका उक्त कार्यवाही में श्री विकास पाण्डेय, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) धनपुरी, निरीक्षक भूपेन्द्रमणि पाण्डेय, थाना प्रभारी अमलाई, निरीक्षक खेम सिंह पेन्द्रो, थाना प्रभारी धनपुरी, उप निरी० उमाशंकर चतुर्वेदी, थाना प्रभारी खैरहा, सउनि भूपेन्द्र अहिरवार; सउनि दीपक तिवारी धनपुरी, प्र०आर० 503 पुष्पेन्द्र घोष; प्र०आर० 497 मुकेश जायसवाल थाना अमलाई, प्र०आर० 374 रामनाथ बांधव थाना धनपुरी ; प्र०आर० 99 आशीष तिवारी थाना बुढार, प्र०आर० 185 चेतराम कौशिक थाना बुढार, प्र०आर० 130 शंकर प्रजापति थाना बुढार, आर० 487 मयंक मिश्रा थाना अमलाई. आर० 681 गुलाब सिंह धनपुरी, आर० 789 हिमवंत मिश्रा सायबर सेल शहडोल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अपराधिक रिकार्ड आरोपी राजकुमार शर्मा उर्फ लल्ला पिता शेषमणि शर्मा निवासी रामपुर थाना अमलाई जिला शहडोल (म.प्र.) थाना का नाम। कोतवाली (अनूपपुर) 125/2005,8,20,18 एन.डी.पी.एस.एक्ट. एवं 75 भा.द.वि.राजेन्द्रग्राम (अनूपपुर) 56/2006,14 राज्य सुरक्षा अधिनियम एवं 188 भा.द.वि.गौरेला (छ.ग.) 297/2024,20बी, 29 एनडीपीएस एक्ट,कोतवाली शहडोल 661/21,8/20 एनडीपीएस एक्ट,192/26,103(1), BNS 25,27 आयुध अधिनियम 1959,,,

Previous Post Next Post