केसरवानी वैश्य नगर सभा के अध्यक्ष पद पर दिनेश गुप्ता निर्वाचित

शांतिपूर्ण मतदान में दिनेश गुप्ता (गप्पू भैया) को मिले 1094 मत


Junaid Khan - शहडोल। 16 अगस्त 2026। केसरवानी वैश्य नगर सभा का चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। समाज के इतिहास में पहली बार मतदान प्रक्रिया के माध्यम से अध्यक्ष का चुनाव कराया गया। निर्वाचित पदाधिकारी। नगर सभा अध्यक्ष: श्री दिनेश गुप्ता (गप्पू भैया) कार्यवाहक अध्यक्ष: श्री विजय केसरवानी। महामंत्री: एडवोकेट प्रकाश गुप्ता। महिला सभा अध्यक्ष: श्रीमती अंजना गुप्ता। महिला सभा महामंत्री: श्रीमती स्वाति प्रदीप गुप्ता। तरुण सभा अध्यक्ष: श्री निलेश गुप्ता। तरुण सभा कार्यवाहक अध्यक्ष: श्री अनीश गुप्ता। तरुण सभा महामंत्री: श्री संजय गुप्ता। वर्तमान नगर सभा अध्यक्ष श्री लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता ने सभी स्वजातीयजनों, चुनाव अधिकारियों, जनगणना प्रभारी एवं उनकी पूरी टीम का शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक मतदान संपन्न कराने के लिए आभार व्यक्त किया। हार्दिक शुभकामनाएं। विवेकानंद पैरामेडिकल कॉलेज की ओर से केसरवानी वैश्य नगर सभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री दिनेश गुप्ता (गप्पू भैया) सहित समस्त नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं। ईश्वर से कामना है कि आप सभी के नेतृत्व में समाज निरंतर प्रगति, एकता और विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे। आप सभी को समाजसेवा के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद।

Previous Post Next Post