पार्षद ने विद्यालय एवं आंगनवाड़ी में किया ध्वजारोहण

पार्षद ने विद्यालय एवं आंगनवाड़ी में किया ध्वजारोहण 


Junaid Khan - शहडोल। 15 अगस्त के पावन अवसर पर घरौला मोहल्ला, वार्ड क्रमांक 19 स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल शासकीय विद्यालय, वार्ड क्रमांक 5 में पार्षद सिल्लू रजक द्वारा ध्वजारोहण कर 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। तत्पश्चात राष्ट्रगान का गायन किया गया। इसके साथ ही आंगनवाड़ी केंद्र में भी ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षकगण, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, अभिभावकगण एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों के त्याग, बलिदान और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को याद किया गया। साथ ही बच्चों को देश की एकता, अखंडता एवं विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। आइए, हम सभी मिलकर राष्ट्र की प्रगति, स्वच्छता, शिक्षा और सेवा के संकल्प के साथ एक सशक्त एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।

Previous Post Next Post