पुलिस ने 516 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने 516 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार 


Junaid Khan - शहडोल। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर विक्रान्त मुराब के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीओपी कोतमा आरती शाक्य के मार्गदर्शन में बिजुरी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक युवक को गांजे के साथ पकड़ा है।

घटना का विवरण दिनांक 17/08/2026 को कस्बा भ्रमण के दौरान पुलिस को यात्री प्रतीक्षालय के पास एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद प्लास्टिक के झोले से 516 ग्राम गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी: इरफान अली पिता लियाकत अली, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम छतई, थाना बिजुरी। सह-आरोपी: पूछताछ में आरोपी ने गांजा लाला तिवारी (निवासी खोडरी नं. 01, थाना कोतमा) से खरीदना बताया। कानूनी कार्रवाई: दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20(बी) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। जप्त मशरूका: 516 ग्राम गांजा (कीमत लगभग ₹7,000)।

पुलिस टीम इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विकास सिंह, उनि विपुल शुक्ला, आरक्षक विश्वजीत मिश्रा, लक्ष्मण डांगी, प्रभाकर त्रिपाठी, अभिषेक शर्मा और महिला आरक्षक संगम तोमर शामिल रहे।

Previous Post Next Post