कमिश्नर शहडोल संभाग ने जिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण

अस्पताल में साफ सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखनें के दिए निर्देश 



Junaid Khan - शहडोल। 01 अगस्त 2026 कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने जिला चिकित्सालय उमरिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने ओपीडी कक्ष, आयुष्मान कक्ष, ब्लड बैंक, एस एन सी यू, एन आर सी , पैथालॉजी कक्ष, नवीन अस्पताल भवन सहित साफ सफाई व्यवस्था का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कमिश्नर श्रीमती गुप्ता ने एनआरसी कक्ष के निरीक्षण के दौरान प्रिंस बैगा की माता अलोध बाई से अस्पताल में उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सकीय व्यवस्था के बारे मे पूछताछ की। जिस पर अलोध बाई ने बताया कि वे अपने बच्चे प्रिंस बैगा को 27 जुलाई को भर्ती कराई थी, तब उसका वजन 4 किलो 850 किलो ग्राम था। उपचार मिलने के बाद नौवे दिन उसका वजन 5 किलो हो गया है। कमिश्नर ने कहा कि अस्पताल तक आने वाले मरीजों को समुचित इलाज मुहैया कराया जाए , ताकि मरीज शीघ्र स्वस्थ्य होकर अपने घर लौट सके। उन्होने कहा कि अस्पताल मे साफ सफाई व्य्ावस्था निरंतर रूप से बनीं रहे, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय, सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह, अनुविभगीय बांधवगढ़ अंबिकेश प्रताप सिंह, सीएमएचओ डा व्ही एस चंदेल सहित डाक्टर उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post