लोगो की सुनी गई शिकायतें एवं समस्या,त्वरित हुआ निराकरण
Junaid Khan - शहडोल। 11 अगस्त 2026 अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सोहागपुर श्रीमती अमृता गर्ग की पहल पर आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रत्येक मंगलवार को सोहागपुर अनुभाग के ग्राम पंचायतो में प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक संबंधित ग्राम पंचायत के सचिव, हल्का पटवारी, राजस्व निरीक्षक, आशा कार्यकर्ता, महिला सुपरवाइजर सहित अन्य मैदानी अधिकारी उपस्थिति में जनसुनवाई कार्यक्रम आयेाजित की जाती है। अनुभाग सोहागपुर के ग्राम पंचायत सिंहपुर में आज आयोजित जनुसनवाई में 4 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें सभी आवेदनो का त्वरित समाधन, ग्राम पंचायत सरईकापा में 5 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें सभी आवेदनो का निराकरण किया गया, ग्राम पंचायत गोरतरा में 3 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 1 आवेदन निराकृत किया गया। इसी प्रकार अन्य ग्राम पंचायतो में भी जनसुनवाई आयोजित की गई जिसमें यथासंभव निराकरण किया गया एवं निराकृत नही होने वाले आवेदनो को समय एवं तिथि निर्धारित कर उन्हें निराकृत होने पर सूचित किया जाएगा। ग्राम पंचायत में आयोजित होने वाली जनसुनवाई से आमजनों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कमिश्नर या कलेक्टर कार्यालय तक आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इससे समय और धन दोनों की बचत होगी तथा प्रशासन की सेवाएं सीधे गांव स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी।

