जयसिंहनगर विधानसभा विधायक मनीषा सिंह ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर रक्तदाताओ की सराहना
Junaid Khan - शहडोल। जयसिंहनगर विकास मंच के तत्वाधान मे स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सिविल अस्पताल जयसिंहनगर मे समाजिक कार्यों मे सदैव सक्रिय रहे स्व.श्रवण सोनी जी की स्मृति मे रक्तदान शिविर का आयोजन शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। रक्तदान के शिविर के शुभारम्भ के अवसर पर उपस्थित सभी रक्तदानियों ने सर्व प्रथम स्व. श्रवण सोनी जी की छायाचित्र पर नमन कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। जयसिंहनगर विधानसभा विधायक मनीषा सिंह ने प्रमाण पत्र देकर रक्तदाताओं को किया सम्मानित। जयसिंहनगर विकास मंच द्वारा पूर्व की भाति इस बार पुनः आयोजित रक्तदान शिविर मे मुख्य अतिथि के रूप मे कुल 21 यूनिट रक्त का दान हुआ l कार्यक्रम मे अतिथि के रूप मे उपस्थित हुई जयसिंहनगर विधानसभा विधायक मनीषा सिंह ने सभी रक्त दाताओ का प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मान किया एवं रक्तदाताओं को रक्तदान करने पर सराहना की l मनीषा सिंह जी ने बताया की रक्तदान शिविर के माध्यम से एकत्रित होने वाला रक्त जरूरत मंदो के जीवन को सुरक्षित रखने मे अमूल्य भूमिका निभाता है l आज जिले मे थैलेसिमिया, सिकल सेल्स जैसे गंभीर रोग के ग्रसित बच्चों के जीवन को सुरक्षित करने के लिए शिविर के माध्यम से एकत्रित होने वाला रक्त बेहद महत्वपूर्ण है हर स्वस्थ व्यक्ति को मानवता की दिशा मे कदम बढ़ाते हुए रक्तदान करना चाहिए l
इन्होने किया रक्तदान
सिविल अस्पताल जयसिंहनगर मे आयोजित स्व. श्रवण सोनी स्मृति रक्तदान शिविर मे हिमांशु गुप्ता, राहुल ताम्रकार, सीरीश सोनी, आलोक गुप्ता, प्रवीण ताम्रकार, पुष्पेंद्र प्रजापति, रवि तिवारी, अभिषेक सिंह, रावेन्द्र प्रताप सिंह, अमन गुप्ता, राजेश सेन, आदित्य गुप्ता, पावन गुप्ता, पुरुषोत्म गुप्ता, दीपक कुमार यादव, शुभम शुक्ला, वेद प्रकाश द्विवेदी, सुजल गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, राजीव गुप्ता, विवेक केशरवानी ने रक्तदान किया वही जिला रक्त कोष की टीम मे नरेंद्र सिंह एल. टी., श्यामला राव कॉउंसलर, राम प्रसाद एल. टी., राजकुमार, हीरालाल प्रजापति, सिविल अस्पताल जयसिंहनगर बीएमओ डॉ. आनंद प्रताप सिंह, डॉ. पुष्पराज पटेल, पवन गुप्ता एवं विजय दुबे आदि की रक्तदान शिविर व्यवस्था मे सराहनीय योगदान दिया।
