विधायक ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण
Junaid Khan - शहडोल। 23 अगस्त 2026- जैतपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री जयसिंह मरावी ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का आकस्मिक निरीक्षण कर शैक्षणिक एवं आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई, खेलकूद, भोजन, छात्रावास एवं अन्य सुविधाओं को लेकर सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता, अनुशासन एवं उत्साह देखकर विधायक ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने, खेलकूद में भाग लेने तथा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी लेते हुए विद्यालय परिवार की सराहना की तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विधायक के आकस्मिक निरीक्षण से विद्यार्थियों में भी उत्साह का वातावरण रहा।
