अवैध मुरम परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, दो डंपर जब्त

अवैध मुरम परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, दो डंपर जब्त 


Junaid Khan - शहडोल। 16 अगस्त 2026_ कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल के निर्देशानुसार खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है। खनिज विभाग द्वारा ग्राम मैकी से प्राप्त मुरम खनिज के अवैध खनन एवं परिवहन संबंधी शिकायत की जांच की गई। जांच के दौरान मुरम खनिज का परिवहन करते हुए दो वाहनों को पकड़ा गया। जांच के दौरान ग्राम मैकी से NH मार्ग पर डंपर क्रमांक MP18ZK1882 एवं MP18GA4852 को मुरम खनिज का परिवहन करते हुए पाया गया। दोनों वाहनों के चालकों के पास मुरम खनिज के परिवहन से संबंधित कोई रॉयल्टी अथवा वैधानिक अनुमति उपलब्ध नहीं पाई गई। मौके पर खनिज विभाग की टीम द्वारा दोनों वाहनों को चालकों सहित मय खनिज जब्त कर लिया गया। जब्त किए गए दोनों वाहनों को थाना सोहागपुर की अभिरक्षा में खड़ा कराया गया है। उक्त कार्रवाई खनिज अधिकारी एवं सहायक खनिज अधिकारी, शहडोल द्वारा खनिज विभाग के दल के साथ की गई। विभाग द्वारा खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।

Previous Post Next Post