देवलोंद थाना पुलिस ने हत्या का खुलासा-आरोपी गिरफ्तार

देवलोंद थाना पुलिस ने हत्या का खुलासा-आरोपी गिरफ्तार


Junaid Khan - शहडोल। पुलिस अधीक्षक शहडोल के निर्देशन में थाना देवलोंद पुलिस ने हत्या के एक गंभीर प्रकरण का त्वरित खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर बरामद किया है। प्रकरण में फरियादी की सूचना पर थाना देवलोंद में अपराध क्रमांक 158/26 अंतर्गत धारा बीएनएस एवं एससी/एसटी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। प्रारंभिक विवेचना में सामने आया कि पूर्व से चले आ रहे प्रेम प्रसंग को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ थाए जिसके चलते आरोपी ने ट्रैक्टर से दो व्यक्तियों को टक्कर मार दी। घटना में रामप्रताप कोरी की मृत्यु हो गईए जबकि दुर्गा प्रसाद कोरी गंभीर रूप से घायल होकर उपचाररत हैं। उक्त कार्यवाही विवेचना के दौरान देवलोंद पुलिस द्वारा लगातार प्रयास करते हुए घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर को बैरिहाई जंगल क्षेत्र से बरामद किया तथा मामले के मुख्य आरोपी चन्द्रमणि उर्फ आकाश बैस (20 वर्ष) निवासी धरी थाना देवलोंद को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया साथ ही प्रकरण में एक अन्य आरोपी विधिविरूध्द बालक है। सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी उप निरीक्षक दिलीप सिंह के नेतृत्व में, सउनि इन्द्रलाल पुरी प्रधान आरक्षक दिनेश शुक्ला, आरक्षक अभिषेक तिवारी एवं साइबर सेल शहडोल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Previous Post Next Post