तीसरी शहडोल जिला वुशू चैंपियनशिप संपन्न,गोल्ड मेडलिस्ट उमरिया संभाग स्तर के लिए चयनित
Junaid Khan - शहडोल। बुढ़ार वुशू एसोसिएशन जिला शहडोल के तत्वावधान में 'तीसरी शहडोल जिला वुशू चैंपियनशिप' का आयोजन 4-5 अगस्त को एम.जी.एम. स्कूल, गोपालपुर (बुढ़ार) में संपन्न हुआ। यह पूरी प्रतियोगिता जिला अध्यक्ष राजेश सोंधिया के कुशल निर्देशन में आयोजित की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एम.जी.एम. स्कूल के प्राचार्य फादर डिनो कुरियन रहे। इस दौरान सचिव अंशुमान सिंह, संघ के पदाधिकारी, खिलाड़ी व खेलप्रेमी उपस्थित रहे। मैच में रेफरी व जज की भूमिका गीतांजलि गुप्ता, चंद्रशेखर यादव, कान्हा गर्ग, कपिल और ओम द्विवेदी ने निष्पक्ष रूप से निभाई। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों व बुढ़ार ब्लॉक से 50 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीतने वाले विजेताओं का चयन उमरिया में होने वाली संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अतिथियों ने पदक प्रदान कर सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दीं।
