हर घर तिरंगा अभियान के तहत बैठक का हुआ आयोजन
Junaid Khan - शहडोल। गोहपारू हर घर तिरंगा अभियान 2026 राष्ट्रव्यापी स्तर पर 09 से 17 अगस्त 2026 तक चलाया जाएगा, जिसके तहत् देशवासी अपने घरों, संस्थानों और प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहरा सकेंगे। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष अमिता चपरा के निर्देशन, जिला उपाध्यक्ष संतोष लोहानी के मार्गदर्शन एवं जिला मंत्री व हर घर तिरंगा अभियान की जिला सह संयोजक कविता सिंह की उपस्थिति में 07 अगस्त 2026 को गोहपारू में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की शुरुआत भारतमाता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात उपस्थित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत घर-घर तिरंगा फहराने हेतु समुचित प्रयास करना एवं शासन-प्रशासन की गाइडलाइंस का पालन करना बैठक का प्रमुख उद्देश्य रहा। इस दौरान मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष गोहपारू राजीव शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष द्वारिका सोनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मंगलेश्वर सिंह, पूर्व महामंत्री किसान मोर्चा राम नारायण मिश्रा, शक्ति सिंह, मंडल महामंत्री नरेंद्र मिश्रा, मंडल महामंत्री सुरेश सिंह कंवर, धनंजय सिंह, अतुल मिश्रा, बी.एल. यादव, प्रशांत यादव, दीपक तिवारी, राज बहादुर मिश्रा, राजा पांडेय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
