कमिश्नर कार्यालय में आयोजित हुई साप्ताहिक जनसुनवाई
Junaid Khan - शहडोल। 04 अगस्त 2026- कमिश्नर कार्यालय शहडोल में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में संयुक्त आयुक्त विकास श्री मुद्रिका सिंह एवं अतिरिक्त सहायक विकास आयुक्त श्रीमती प्रेरणा सिंह ने शहडोल संभाग के दूर-दराज के क्षेत्रों से आएं लोगो की समस्या एवं शिकायतें सुनी तथा संबंधित अधिकारियों की ओर आवेदन आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित किया। जनसुनवाई में संयुक्त संचालक शिक्षा उमेश धुर्वें, उपायुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री जे.पी. यादव, सहायक संचालक महिला बाल विकास विभाग राकेश खरे, सहित अन्य विभागों के संभागीय अधिकारी मौजूद रहें।
Tags
SHAHDOL
