भाजपा महिला मोर्चा ने कांवड़ यात्रियों का किया भव्य स्वागत

भाजपा महिला मोर्चा ने कांवड़ यात्रियों का किया भव्य स्वागत



Junaid Khan - शहडोल। प्रसाद का वितरण आदरणीय जिला अध्यक्ष अमिता चपरा के मार्गदर्शन में किया गया। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा कांवड़ यात्रियों के स्वागत के लिए भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांवड़ यात्रियों का पुष्पवर्षा एवं आत्मीयता के साथ स्वागत करते हुए उन्हें प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता पार्टी की महिला जिला अध्यक्ष एवं महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नीलम चतुर्वेदी के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने कांवड़ यात्रियों की सेवा को धार्मिक एवं सामाजिक दायित्व बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं से सेवा भावना के साथ योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की महामंत्री पुष्पा द्विवेदी,छाया गुप्ता,एवं सरिता शर्मा, रंजना सिंह उर्मिला कटारे,रेखा त्रिपाठी,डॉ नीलम पटेल, अंजना गुप्ता,रचना श्रीवास्तव शिप्रा मजूमदार उषा सोनी रीता सोनी कल्पना सोनी बेला राठौर रागिनी गुप्ता पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं और कांवड़ यात्रियों की सेवा में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

Previous Post Next Post