पुलिस की तत्परता से दो नाबालिग सकुशल दस्तयाब जयसिंहनगर एवं गोहपारू पुलिस की त्वरित कार्रवाई, परिजनों को सौंपा गया
Junaid Khan - शहडोल। पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. श्री संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में गुमशुदा एवं अपहृत नाबालिगों की शीघ्र तलाश एवं सकुशल दस्तयाबी हेतु पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना जयसिंहनगर एवं थाना गोहपारू पुलिस द्वारा अलग-अलग प्रकरणों में तत्परता एवं सक्रियता से कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग बालिका एवं एक नाबालिग बालक को सकुशल दस्तयाब कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। 1.थाना जयसिंहनगर - 17 वर्षीय नाबालिग बालिका सकुशल दस्तयाब - दिनांक 05.07.2026 को थाना जयसिंहनगर में फरियादी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री दिनांक 03.07.2026 को घर से बिना बताए कहीं चली गई है। परिजनों द्वारा आस-पास एवं रिश्तेदारी में तलाश करने के बावजूद बालिका का कोई पता नहीं चला। फरियादी ने आशंका व्यक्त की कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाया गया है। रिपोर्ट पर थाना जयसिंहनगर में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान जयसिंहनगर पुलिस द्वारा लगातार पतारसी एवं संभावित स्थानों पर तलाश करते हुए अपहृता नाबालिग बालिका को वार्ड क्रमांक 10, थाना जयसिंहनगर क्षेत्र से सकुशल एवं सुरक्षित दस्तयाब किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। सराहनीय भूमिका उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी जयसिंहनगर निरीक्षक अजय कुमार बैगा के नेतृत्व में उप निरीक्षक प्रमोद कुमार अहिरवार, सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार, आरक्षक नीरज शुक्ला एवं महिला आरक्षक खुशबू लोधी की विशेष सराहनीय भूमिका रही। 02, थाना गोहपारू 15 वर्षीय नाबालिग बालक सकुशल दस्तयाब थाना गोहपारू क्षेत्र में दिनांक 05.07.2026 को फरियादी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसका 15 वर्षीय नाबालिग पुत्र घर से बिना बताए कहीं चला गया है। परिजनों द्वारा आस-पास एवं रिश्तेदारी में तलाश करने के बाद भी बालक का पता नहीं चल सका। फरियादी द्वारा आशंका व्यक्त की गई कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके नाबालिग पुत्र को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाया गया है। सूचना पर थाना गोहपारू में प्रकरण पंजीबद्ध कर बालक की तलाश प्रारंभ की गई। गोहपारू पुलिस द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए लगातार तलाश एवं पतारसी की गई। पुलिस की सक्रियता एवं तत्परता के परिणामस्वरूप दिनांक 16.08.2026 को नाबालिग बालक को बस स्टैंड, थाना गोहपारू क्षेत्र से सकुशल एवं सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत बालक को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। सराहनीय भूमिका उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गोहपारू निरीक्षक राजकुमार मिश्रा के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक रमानंद तिवारी की विशेष सराहनीय भूमिका रही।
