परीक्षा प्रेक्षको ने परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण

प्रथम दिवस राज्य सेवा मुख्य परीक्षा में 43 परीक्षार्थी हुए शामिल


Junaid Khan - शहडोल। 08 अगस्त 2026- परीक्षा नियंत्रक मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग रेसीडेन्सी इंदौर के द्वारा राज्य सेवा मुख्य परीक्षा वर्ष 2025 का आयोजन पं. शंभूनाथ विष्वविद्यालय शहडोल में 8 अगस्त को एक सत्र में प्रातः 10 बजे से 01 बजे तक ऑफ लाईन पद्वित से आयोजित की गई। उक्त परीक्षा के सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु नियुक्त संभागीय प्रेक्षक श्री अशोक कुमार भार्गव (पूर्व आईएएस) एवं जिला प्रेक्षक श्री मुकेश तिवारी ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, चैकिंग सहित अन्य व्यवस्थाओं की जायजा लिया। राज्य सेवा मुख्य परीक्षा- 2025 की परीक्षा के लिए कुल 46 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 43 शामिल रहें एवं 3 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

Previous Post Next Post